logo

घायल छात्रा की मदद करने वाली प्रियंका को किया सम्मानित

पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में पिछले दिनों नए बस स्टैंड में एक छात्रा पर दराट से हुए जानलेवा हमले में घायल की छात्रा की मदद करने वाले छात्रा प्रियंका को वीरवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने उसके गांव थुरल में सम्मानित किया। उनके साथ ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सुलह के स्थानीय कार्यकर्ता भी थे। थुरल की रहने वाली प्रियंका शहीद विक्रम बतरा काॅलेज में स्नातक की पढ़ाई करती है।शनिवार को वह अपने घर जा रही थी कि पालमपुर बस स्टैंड पर घायल छात्रा को कोई नहीं उठा रहा था। तो इस छात्रा प्रियंका ने एक व्यक्ति के साथ घायल छात्रा को अस्पताल ले गई। उसके बाद वह इस छात्रौ के साथ टांडा भी गई। प्रियंका ने ही घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाने में बड़ी बहादुरी के साथ मदद की थी। चौहान ने कहा कि इस बेटी की बहादुरी को देख मुख्यमंत्री से मिलवा कर बहादुरी सम्मान की सिफारिश की जाएगी

5
4222 views